फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तापमान में दो डिग्री की गिरावट, बादलों से किसानों की बढ़ी चिंता

विज्ञापन
आसमान में छाए धुंध के बीच बृहस्पतिवार बीच सुबह दिखाई पड़ते सूरज।- संवाद।
विज्ञापन
मिर्जापुर। मौसम में बदलाव के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बृहस्पतिवार को बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सुबह और शाम धुंध छाने के साथ आसमान में बादलों की आवाजाही से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
इन दिनों धान की कटाई और मड़ाई के साथ चना, मटर, आलू और गेहूं की बोआई का दौर चल रहा है। ऐसे में सुबह-शाम धुंध और आसमान में बादलों की मौजूदगी से किसान चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि इस दौरान बारिश हुई तो फसलों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ शिवमंगल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ेगी। आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन शुक्रवार तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें