फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तहसीलदार दीपिका सिंह और श्रीश कुमार की मिर्जापुर में तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शासन ने जिले में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो तहसीलदारों और सभी 11 खंड शिक्षाधिकारियों का तबादला कर दिया है। सदर तहसीलदार दीक्षा पांडेय का स्थानांतरण अयोध्या और आशीष कुमार पांडेय का चित्रकूट किया गया है। वहीं, रायबरेली की तहसीलदार दीपिका सिंह और जालौन के तहसीलदार श्रीश कुमार मिश्र को मिर्जापुर भेजा गया है।
विज्ञापन

इसी क्रम में जिले के सभी 11 खंड शिक्षाधिकारियों को गैर जिलों में स्थानांतरित किया गया है। इनमें जयकुमार यादव को वाराणसी, सुनील कुमार को चंदौली, राजेश कुमार श्रीवास्तव को प्रतापगढ़, रवींद्र शुक्ला को जौनपुर, संजय कुमार को वाराणसी, देवमणि पांडेय को प्रयागराज, प्रकाश चंद्र यादव को जौनपुर, बृजेश कुमार राय को भदोही, फराह रईस को जौनपुर, शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी को सोनभद्र और विनोद कुमार यादव को मऊ भेजा गया है।
वहीं, जिले में प्रतापगढ़ से संजय सिंह और शुभम कुमार, फतेहपुर से नरेंद्र सिंह, वाराणसी से रामपूजन पटेल, जौनपुर से अरविंद कुमार पांडेय, चंदौली से कृष्ण कुमार तिवारी, भदोही से चंद्रशेखर आजाद, सोनभद्र से बृजेश कुमार सिंह, लोकेश कुमार मिश्र और विश्वजीत तथा चित्रकूट से अतुल दत्त तिवारी को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें