फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील परिसर में पंजीकरण कराते फरियादी।

Tue, 04 Aug 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त अनिल कुमार ने कहा कि सभी अधिकारी तहसील दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में तेजी लाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन


वे मंगलवार को मड़िहान में आयोजित जिला स्तरीय तहसील दिवस का औचक निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि समयावधि में निस्तारण न होने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 120 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।

 जिसमें 11 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामलों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। 


इस अवसर पर मंडलायुक्त अनिल कुमार ने कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, जल निगम के अधिकारियों को ग्रामीणों व किसानों की समस्याओं से संबांधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


 जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने आए हुए फरियादियों की बात सुनी और उपस्थित संबंधित अधिकारियों को उनकी समस्याओं का निराकरण तत्काल करने का निर्देश दिया।

अन्य तहसील मुख्यालयों पर भी तहसील दिवस के आयोजन किया गया। जहां फरियादियों की भीड़ रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें