फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दोस्तों के साथ गंगा में नहाने गया किशोर डूबा, मुंबई में पढ़ता था

विज्ञापन
चील्ह के सेमरा गांव गंगा घाट पर डूबे किशोर को तलाशती एसडीआरएफ की टीम। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में साथियों के साथ गंगा नहाने गया यश तिवारी (16) गहरे पानी में चले जाने से डूबने से माैत हो गई।
विज्ञापन

वह मुंबई में नाैवीं का छात्र था। एक हफ्ते पहले पिता के साथ गांव आया था।
उसे बचाने के लिए कूदे दो साथी संजीत और आकाश भी डूबने लगे तो जिसे चौथे साथी आर्यवीर ने बांस फेंककर बचाया। यश को नहीं बचाया जा सका।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरो और एसडीआरएफ की मदद से खोजबीन में जुटी। प्रभारी थानाध्यक्ष बद्री प्रसाद सरोज ने बताया कि साढ़े छह घंटे बाद यश का शव बरामद हुआ।
सेमरा गांव निवासी यश तिवारी अपने चार साथियों आकाश तिवारी (22) , दिवाकर सिंह (17) , अर्जुन शुक्ला (15) , आर्यवीर (14) व संजीत तिवारी (16) के साथ मंगलवार दोपहर गंगा घाट पर नहाने गया था। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से यश डूबने लगा। यश को डूबता देख साथी संजीत तिवारी और आकाश तिवारी ने बचाने की कोशिश की।
विज्ञापन

वह दोनों भी डूबने लगे। तीनों को डूबता देख आर्यवीर तिवारी ने साहस दिखाते हुए घाट पर पड़ा बांस पकड़ा कर संजीत व आकाश को गहरे पानी से बाहर खींच लिया। जब तक यश तिवारी को बचाते तब तक वह गंगा में समा चुका था। यश के डूबने की सूचना पर घाट पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष बद्री प्रसाद सरोज व चेतगंज चौकी प्रभारी संजय सिंह एसडीआरएफ टीम बुलवाकर गंगा में डूबे किशोर की तलाश में जुटे रहे।
विज्ञापन

साढ़े छह घंटे बाद शाम को साढ़े पांच बजे यश का शव बरामद हुआ। यश अपने पिता संजय तिवारी के साथ मुंबई में रहकर नौवीं में पढ़ाई करता था। गर्मी की छुट्टी में एक सप्ताह पहले गांव आया है।

चील्ह के सेमरा गांव गंगा घाट पर डूबे किशोर को तलाशती एसडीआरएफ की टीम। स्रोत- संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें