ड्रमंडगंज। प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के छड़गड़ा गांव के पास बुधवार को सुबह पिकअप की टक्कर से सड़क किनारे खड़ा किशोर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए ड्रमंडगंज पीएचसी ले जाया गया। वहां से उसे ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के छड़गड़ा निवासी शेखर कुमार (17) पुत्र राजकुमार सुबह करीब सात बजे घर के पास सड़क किनारे खड़ा था। तभी पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। पिकअप की टक्कर से वह घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए पास के पीएचसी ड्रमंडगंज ले गए। जहां से उसे ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ड्रमंडगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ड्रमंडगंज थानाध्यक्ष अरविंद सरोज ने बताया कि कोरांव के छड़गड़ा में पिकअप की टक्कर से किशोर घायल हो गया था। ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।