फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हादसे में घायल किशोर की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर मंगलवार को जिगना थाना क्षेत्र के मुडुवान गांव के सामने बोलेरो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल किशोर की इलाज के दौरान वाराणसी में शनिवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

बीते सात मार्च को जिगना थाना क्षेत्र के मुडुवान गांव निवासी अंशू यादव (16) पुत्र कृष्ण कुमार यादव मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर गांव के सामने सुबह करीब साढ़े 10 बजे जा रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने किशोर को टक्कर मार दिया। परिजन किशोर को एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां हालत में सुधार न होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान शनिवार को किशोर की मौत हो गई। अंशू यादव दो भाइयों में छोटे थे और कक्षा नौ के छात्र थे। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि हादसे में घायल उनके पुत्र की वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें