फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम चौपाल : 118 शिकायतों में 102 का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के बारह विकास खंडों की 24 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने शौचालय, आवास, बृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन, बिजली, पानी व रास्ते का मुद्दा उठाया। सिटी, पहाड़ी, कोन, जमालपुर, मझवां, सीखड़, नरायनपुर, राजगढ़, पटेहरा, हलिया, लालगंज, छानबे व कोन विकास खंड के दो-दो ग्राम पंचायतों में कुल 118 मामले आए। अधिकारियों ने मौके पर 102 मामलों का निस्तारण किया।जिगना : छानबे ब्लॉक क्षेत्र के बदेवराचौबे व कामापुर कला में ग्राम चौपाल में खंड विकास अधिकारी हरिओम गुप्ता ने ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। आवास की ग्रामीणों की मांग पर उन्होने कहा अगले सत्र से सूची बनने पर ही पात्र लोगों का इसके लिए चयन किया जाएगा। ग्राम पंचायत बदेवराचौबे में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने आवास, पेंशन, पेयजल समस्या व किसान सम्मान निधि का मामला उठाया। इस दौरान एडीओ सांख्यिकी विंंध्यवासनी पाठक, एडीओ सहकारिता वेदप्रकाश, एबीएसए राजेश श्रीवास्तव सहित संबंधित सचिव व ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। शौचालय बना नहीं, गांव को कर दिया ओडीएफ पटेहरा। स्थानीय विकास खंड के मलुआ व कुसुम्हा में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने शौचालय का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। कहा गांव में मात्र 40 फीसदी शौचालय बनाकर गांव को ओडीएफ घोषित कर दिया गया है। गांव निवासी हीरामनी कोल पुत्र समारु कोल ने बताया की अधिकांश घरों मेें शौचालय नहीं है। जिस पर खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने एडीओ पंचायत से इस बाबत पूछताछ की। एडीओ पंचायत ने बताया कि वर्ष 2015 से 20 में 180 लक्ष्य के सापेक्ष 166 शौचालय बनाए गए हैंं। चौपाल में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जमोहर सिंह ने मलुआ गांव के अल्पसंख्यक बस्ती में पेयजल कार्य में बाधा डाल रहे मनबढ़ों की शिकायत बीडीओ से की। इस अवसर पर प्रदीप कुमार सिंह, सीडीपीओ अरुण कुमार, सचिव विद्यानंद सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें