फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधी में स्नान करते समय किशोर की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। स्थानीय चौकी क्षेत्र के देवहट स्थित बंधी में सोमवार की सुबह नहाते समय किशोर डूब गया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी योगेन्द्र पांडेय गोताखोर और स्थानीय लोगों की मदद से करीब दो घंटे बाद बंधी के गहरे पानी में डूबे किशोर को बाहर निकलवाया। पानी से निकालने के बाद किशोर को स्थानीय सरकारी अस्पताल में ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के महोगढ़ी गांव निवासी खजांची का 17 वर्षीय पुत्र कुतुबुद्दीन उर्फ बुंदेल सोमवार की सुबह 10 बजे अपने साथियों के साथ देवहट बंधी में नहाने गया था। बंधी में नहाते समय बुंदेल अचानक गहरे पानी में चला गया। इससे वह डूबने लगा। उधर बंधी में नहा रहे अन्य लड़ाकों ने बुंदेल को डूबता देख नीचे पहुंच कर खोजबीन की। काफी देर तक खोजने के बाद भी जब पता नहीं चल पाया तो वे सब घर आकर परिजनों को बंधी में बुंदेल के डूबने की सूचना दी। सूचना पर बदहवास परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए मौके पर पहुंचे। गांव के लोग भी बंधी की ओर पहुंचे। चौकी प्रभारी योगेंद्र पांडेय दुर्जनीपुर गांव से कुछ गोताखोरों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने ट्यूब के सहारे बंधी के गहरे पानी में उतरकर काफी मेहनत के बाद दोपहर में बुंदेल के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें