फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरवां। क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी किशोर की चंदौली में मौसी के घर सर्पदंश से मौत के बाद मंगलवार को उसका शव घर लाया गया। जमालपुर गांव निवासी डीएम (14) पुत्र चिरंजीव खरवार एक सप्ताह पूर्व चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी गांधीनगर में अपने मौसी के घर गया था। सोमवार की रात को बिजली कटने पर वह चार्जर खोजने लगा। इस दौरान उसका पैर घर के एक कोने में बैठे सर्प पर पड़ गया। सर्प ने उसे डस लिया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को सुबह डीएम को मृत हालत में उसके पैतृक आवास पर जमालपुर लाया गया। जहां परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। किशोरी के दादा शम्भु नाथ खरवार ने बताया कि युवक को केले की तख्त बना कर नरायनपुर स्थित मुक्ति धाम स्थित गंगा नदी मे विसर्जित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें