फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुशियरा गांव निवासी एक किशोर की इलाज के दौरान सोमवार की देर रात वाराणसी स्थित एक अस्पताल में मौत हो गई। एंबुलेंस से शव घर पंहुचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंचकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है। कुशियरा गांव निवासी राजेश कहार का पुत्र सत्यदेव व गांव का ऐ किशोर एक सप्ताह पूर्व बकरी चराने के लिए जंगल गए थे ।किसी बात को लेकर दोनों विवाद के बाद मारपीट हो गई। इसमें सत्यदेव कहार को चोटें आई थी। 10 दिन घर पर दवा उपचार के बाद सत्यदेव की हालत गंभीर हो गई। परिजन उपचार के लिए वाराणसी स्थित एक अस्पताल में लेकर गए। जंहा पर इलाज के दौरान किशोर की मंगलवार देर रात मौत हो गई। मौत की सूचना पुलिस को दिया कार्रवाई के लिए एसआई राजेश कुमार यादव व मोती सिंह मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के कार्रवाई के लिए जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें