पटेहरा। संतनगर थाने के ककरद में बुधवार को सुबह किशोरी की सर्प दंश से मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के ककरद गांव निवासी गणेश चौहान की 13 वर्षीय पुत्री कविता घर में चारपाई पर दो बहनों के साथ सोई हुई। उसी बीच जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। उसने आवाज देकर दोनों बहनों को जगाया और पिता गणेश को इसकी जानकारी दी। परिजन जब तक उसे उपचार के लिए डॉक्टर के पास ले जाते, वह अचेत हो गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। संतनगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।