फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नान करते समय नदी में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा निवासी किशोर मंगलवार की दोपहर घर से स्नान करने के लिए गांव के ही सपहरा नदी में गया था। इस दौरान गहरे जल में जाने से डूब गया। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों के द्वारा खोजबीन की गई। परिजन नदी की ओर गए तो किशोर का शव पानी में उतराया मिला। शव को पानी से निकालकर देखा तो किशोर की मौत हो चुकी थी। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव निवासी सैयद अली का 12 वर्षीय पुत्र कैफ मंगलवार दोपहर घर से सपहरा नदी में स्नान करने के लिए गया था। स्नान करते समय नदी के गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक किशोर तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। परिजनों ने शव को दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें