फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गड्ढे में भरे पानी में नहाते समय डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। घरवाह गांव स्थित पावर हाउस के पास बने पुलिया के गड्ढे में भरे बाढ़ के पानी में नहाते समय प्रेमचंद यादव (10) डूब गया। उसके तीन साथी गड्ढे से बाहर निकलकर शोर मचाए।
विज्ञापन

तब ग्रामीण मौके पर पहुंचे। डूबे किशोर को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। घरवाह गांव स्थित पावर हाउस के पास बने पुलिया के गड्ढे में भरे बाढ़ के पानी में चार बच्चे स्नान कर रहे थे। बाढ़ के पानी में स्नान करते समय बच्चे डूबने लगे। तीन बच्चे बाहर निकल गए। प्रेमचंद्र यादव डूब गया।
बाहर निकले बच्चाें के शोर मचाने पर ग्रामीण बच्चे को बाहर निकाल कर सीएचसी जमालपुर ले गए। तब तक प्रेमचंद्र यादव की मौत हो गई। वह अपने माता-पिता की पांच पुत्रियों में इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन

घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक है। मृतक अपने दोस्तों के साथ बाढ़ के पानी में खेलने और नहाने गया था। आस-पास के लोगों ने कई बार बच्चों को मना किया था। प्रेमचंद ने लोगों की बात को अनसुना कर दिया।
उसकी बहनें खुशी, खुशबू, शालू, संध्या व नीतू का रो-रोकर हाल बेहाल है। पड़ोसियों ने बताया कि प्रेमचंद्र पढ़ाई में अच्छा था। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि तीन चार बच्चे स्नान कर रहे थे, एक बच्चा डूब गया। घटना की जानकारी मिली है। परिवार के लोगों ने कार्रवाई से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें