फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विषाक्त के सेवन से किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के बड़गड़ा गांव में अपनी मौसी के घर रह रही किशोरी ने सोमवार की शाम विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी ले गए। वहां से मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में डाॅक्टर ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के रीवां जिले के मोहाबी थाना क्षेत्र के धखरा गांव निवासी कविता (17) पुत्री रमेश पिछले दो वर्ष से अपनी मौसी प्रमिला के घर लालगंज थाना क्षेत्र के बड़गड़ा गांव में रह रही थी। मौसी के घर रहकर सिलाई सीख रही थी। सोमवार को उसका भाई भी आया था। मोबाइल फोन को लेकर भाई से विवाद हुआ था। इस बीच सोमवार की शाम किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियाें में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। विषाक्त के सेवन से किशोरी अचेत हो गई। किशोरी को परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी चार भाई बहनों में दूसरे नंबर पर थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ज्ञानु प्रिया ने बताया कि विषाक्त पदार्थ के सेवन से किशोरी की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें