फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: घायल की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के करसड़ा गांव के सामने घायल अवस्था में मिले वृद्ध की सोमवार की शाम उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

कछवां थाना क्षेत्र के करसड़ा गांव निवासी गिरजा शंकर (75) बीते 20 मई को घर के पास घायल अवस्था में मिले थे। परिजन उपचार के लिए चंदौली के रामा देवी फ्रैक्चर हास्पिटल व ट्रामा सेंटर ले गए। वहां उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। उपचार के बाद ट्रामा सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद परिजन फिर चंदौली के रामा देवी फ्रैक्चर हास्पिटल व ट्रामा सेंटर ले गए। जहां सोमवार की शाम मौत हो गई। गिरजा शंकर के पौत्र श्यामजीत ने कछवां थाने में तहरीर देकर शव के पोस्टमार्टम की मांग की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष कछवां रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि घायल की मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें