फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: मालगाड़ी की चपेट में आने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के सामने मंगलवार को सुबह छह बजे शौच के लिए सिवान में जा रहा हाईस्कूल का छात्र नई रेलवे लाइन के डाउन लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी आकाश कुमार बिंद (16) पुत्र आशीष कुमार बिंद मंगलवार को सुबह करीब छह बजे शौच के लिए सिवान में जा रहे थे। वे नई रेलवे लाइन पार कर रहे थे, उसी दौरान डाउन लाइन पर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। ट्रेन से कटकर किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। रेल लाइन पर पड़ा शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। आकाश हाईस्कूल का छात्र था। तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। आकाश की मौत से मां कुसुम का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर अष्टभुजा चौकी प्रभारी पहुंचे। परिजनों व ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने की मांग की। इसके बाद पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सौंप दिया। ग्राम प्रधान कपिंजल बिंद ने बताया कि बाद में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें