फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सिर कूंचकर ईंट भट्ठे के मुनीम की हत्या, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के ममोलापुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मुनीम की मुहम्मदपुर गांव के खड़ंजा मार्ग पर सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। रात में पिता को खोजने निकले पुत्र को उनका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



दयालपुर नउआबारी निवासी मजीद (62) पुत्र शरीफ ममोलापुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर मुंशी का काम करते थे। बुधवार की रात करीब 10 बजे वे भट्ठे से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में मुहम्मदपुर गांव के खड़ंजा मार्ग पर उनका शव पड़ा मिला। मुंशी के सिर व चेहरे पर कई गंभीर चोटें लगी हुई थीं। आंशका जताई जा रही है कि उनकी ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या की गई है।
मजीद के पुत्र अजहर ने बताया कि आलोक सिंह के ईंट भट्ठे पर उनके पिता मुनीम का कार्य करते थे। आलोक सिंह द्वारा भट्ठा बंद कर दिए जाने के बाद कृपाशंकर यादव निवासी मुगलसराय चंदौली भट्ठे का संचालन करने लगा। मिट्टी का पैसा न देने के कारण विवाद हो गया। भट्ठे की देखरेख पिता करते थे। यह बात कृपाशंकर और उसके पुत्र चंद्रजीत यादव को खराब लगती थी।
विज्ञापन

अजहर ने आरोप लगाया कि चंद्रजीत ने पिता को धमकी दी थी कि भट्ठे से हट जाओ नहीं तो जान से मार देंगे। पिता ने सारी बात उससे बताई थी। बुधवार की रात साढ़े नौ बजे पिता को फोन किया तो संपर्क नहीं हुआ। घर से भट्ठे की तरफ गए तो रास्ते में पिता का शव मिला। उनके सिर में चोट लगी थी। उधर, तहरीर में अजहर ने पिता की सिर कूंचकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत की बात कही गई है। नामजद आरोपी कृपाशंकर यादव और उसके पुत्र चंद्रजीत यादव निवासी हृदयपुर, मुगलसराय, चंदौली के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। ॉएएसपी नक्सल ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें