लालगंज। लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत बहुती गांव के घुमची टोले की कोल बस्ती निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने पेड़ में दुपट्टा के सहारे फंदे पर लटककर जान दे दी। बृहस्पतिवार की सुबह सिवान की तरफ गए ग्रामीणों ने शव को लटका देखकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत बहुती गांव के घुमची टोले में स्थित कोल बस्ती निवासी प्रीति कोल (15) बुधवार की देर रात अपने माता-पिता से किसी बात को लेकर नाराज हो गई थी। घर से 200 मीटर दूर प्रीति ने एक पेड़ पर अपने दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गई। रात में घर में प्रीति के न मिलने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, पर उसका पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह सिवान में पेड़ पर लटका शव देखकर ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लहंगपुर पुलिस चौकी प्रभारी रविकांत मिश्र ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।