फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर छात्र की नाले में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। थाना क्षेत्र के समसपुर गांव में शनिवार की सुबह शौच के लिए निकले किशोर छात्र की नाले में गिरकर मौत हो गई। घर न पहुंचने पर परिजन खोजबीन करने पहुंचे तो नाले के कीचड़ में फंसे शव को बाहर निकाला। पुुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा।
विज्ञापन

गांव निवासी आशू सोनकर (15) पुत्र शिवलाल शनिवार की सुबह शौच के लिए निकला था। जब वह वापस घर नहीं आया तो परिवार के लोग तलाश में निकले। सुबह नौ बजे वह गांव के पूरब दक्षिण की ओर स्थित नाले के पास उसकी चप्पल दिखाई पड़ी। परिजन आशंकावश नाले में उतरे तो शव पानी के अंदर कीचड़ में फंसा मिला। किशोर तीन भाई व एक बहन थे। वह नगर स्थित एक विद्यालय में हाईस्कूल का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें