फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के धक्के से किशोर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान थाना क्षेत्र के ददरा गांव में बुधवार की रात बाइक के धक्के से किशोर घायल हो गया। उधर, रामपुर गांव में करंट लगने से बालक झुलस गया। परिजनों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। घायल बालक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ददरा गांव निवासी सेराज का 15 वर्षीय पुत्र शाहनवाज अपने घर से दूध लेने के लिए पैदल ददरा बाजार जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने धक्का मार दिया। जिससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना में थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी विजय कुमार का 13 वर्षीय पुत्र अंकित टीवी देखने के लिए अपने घर में विद्युत बोर्ड में प्लक लगा रहा था। इस दौरान करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें