लालगंज। धनावल परमपुर गांव में बुधवार को तालाब में नहाने के दौरान एक किशोर गहरे पानी में जाने से डूब गया। परिजन उसे तालाब से निकालकर इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
धनावल परमापुर निवासी राहुल साहनी (15) बुधवार को दोपहर में तालाब में नहाने गए थे। नहाने के दौरान वे गहरे पानी में चले गए। गहरे पानी में जाने से वे डूबने लगे। जब तक आस-पास के लोग कुछ समझ पाते, राहुल गहरे पानी में डूब गए। किसी ने इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन राहुल को तालाब से निकालकर मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राहुल कक्षा नौ का छात्र था। तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके दादा शालिकराम ने पुलिस में सूचना दी। लालगंज थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि तालाब में नहाते समय डूबने से किशोर की मौत हो गई।