राजगढ़। थाना क्षेत्र के करौंदा गांव में एक किशोर ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। थाना क्षेत्र के करौंदा गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने घर में पौधों पर छिड़कने के लिए कीटनाशक पदार्थ रखा था। युवक सहित पूरा परिवार नासिक में रहता है। होली पर वे घर आए थे। बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में उसके 16 वर्षीय पुत्र ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर देर रात आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां किशोर की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र रेफर कर दिया गया। परिजनों ने किशोर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज दौरान उसकी की मौत हो गयी। थानाध्यक्ष राणा प्रताप ने बताया कि मौत की सूचना मिली थी। सिपाहियों को भेजा गया था। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।