फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शिक्षक करेंगे डीआईओएस और डीएम कार्यालय का घेराव

विज्ञापन
श्री माता प्रसाद माता भीख इंटर कालेज में उप्र माध्यमिक ​शिक्षक संघ की बैठक को संबो​धित करते वक्
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट की जिला कार्य समिति की बैठक बुधवार को श्री माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज में हुई। इसमें जिले के शिक्षकों, कर्मचारियों ने दो वर्षों से एनपीएस खातों को अद्यतन (अपडेट) न किए जाने पर नाराजगी जताई। चेतावनी दी गई कि यदि कार्रवाई नहीं होती है तो वे डीआईओएस व जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री के पोर्टल पर दोबारा शिकायत की गई।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष सुशील कुमार तिवारी ने कहा कि एनपीएस कटौती के संबंध में पूर्व में किए गए आइजीआरएस में जिला विद्यालय निरीक्षक ने दो महीने में शिक्षकों के एनपीएस भुगतान की बात कह कर निस्तारित किया था। चार माह बीत जाने के बाद भी निस्तारण नहीं हुआ। शासन द्वारा जारी 15 करोड़ 45 लाख 80 हजार रुपये शिक्षकों के खाते में नहीं भेजे जाते है तो 31 मार्च के बाद या धनराशि वापस हो जाएगी या तो इसमें घोटाला होने की संभावना है। मंडलीय मंत्री डाॅ. शंकर ओझा ने जिला विद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की। जिला मंत्री संजय सिंह ने कहा कि लगता है जिला विद्यालय निरीक्षक मिर्जापुर अपने उच्च अधिकारियों का आदेश नहीं मानते हुए अपने आप को मुख्यमंत्री से भी ऊपर मानते हैं। बैठक में मंडलीय अध्यक्ष रमेश कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष बृजभूषण पांडे, सतीश विश्वकर्मा, सुरेश पांडेय , श्याम बिहारी , कुमारी सपना, रागिनी द्विवेदी आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें