फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शिक्षक समय सारिणी से पढ़ाई कराएं और पाठ्यक्रम पूरा कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। विंध्याचल मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक उदयभान ने शनिवार को लालगंज के बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था का निरीक्षण किया। बच्चों को पढ़ाई के बारे में जानकारी दी। शिक्षकों से कहा कि वे समय सारिणी के मुताबिक पढ़ाई कराएं और समय से पाठ्यक्रम पूरा कराएं।
विज्ञापन

जेडी ने निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका, ऑनलाइन कक्षाओं की स्थिति और रोजाना की पढ़ाई से जुड़ी प्रविष्टियों की भी पड़ताल की। कक्षा में जेडी ने छात्रों से विषयवार सवाल पूछे और बच्चों की जिज्ञासाओं को भी सुना। छात्राओं ने जब जीवन, प्रतियोगिता और सफलता से जुड़े सवाल रखे तो उदयभान ने परिश्रम और शिक्षा को सफलता की नींव बताकर उन्हें सकारात्मक सोच और अच्छी संगत अपनाने की सलाह दी।उन्होंने विज्ञान वर्ग के छात्रों से गणित और विज्ञान के प्रश्न पूछकर उनकी तैयारी परखने की कोशिश की। साथ ही बच्चों को देश-प्रदेश के सफल महापुरुषों व प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं के उदाहरण भी दिए। संचालन और आभार प्रधानाचार्य डॉ. धर्मजीत सिंह ने किया। इस दौरान वरिष्ठ शिक्षक कमलनाथ दुबे, प्रहलाद सिंह, शैलेंद्र सिंह, राकेश पांडेय, शशिकांत मिश्र, तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें