फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन लागू करने के लिए भरी हुंकार

Fri, 15 Jul 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
बरियाघाट स्थित बीएसए कार्यालय पर धरना देते शिक्षक व कर्मचारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
 बरियाघाट स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में शिक्षकों और कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। पुरानी पेंशन नीति लागू करने और एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को पारिवारिक पेंशन का लाभ देने की मांग की गई। इसके बाद बीएसए कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को संबोधित पत्रक डीएम को सौंपा।

मंडल अध्यक्ष जगदीश खरवार ने कहा कि कर्मचारियों को मिल रहे भत्तों में संशोधन करते हुए आवास भत्ता सहित सभी भत्ते केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर किया जाए और एसीपी का लाभ दिया जाए। जिलाध्यक्ष मोहन लाल यादव ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती पर लगी रोक को हटाया जाए। अध्यक्षता करते हुए अनिल कुमार सिंह ने कहा कि समूह ग और घ के कर्मचारियों के लिए अवकाश नकदीकरण की सुविधा दी जाए।
विज्ञापन


जिला कोषाध्यक्ष प्रभाशंकर आजाद ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एसजीपीजीआई में कैश लेस इलाज की सुविध प्रदान की जाए। विजयशंकर त्रिपाठी ने कहा कि सेवानिवृत्ति पर अवकाश नकदीकरण की सुविधा की सीमा 540 दिन की जाए। नारायणजी दूबे ने कहा कि वेतन समिति 2008 की संस्तुतियों के अनुसार चिकित्सा विभाग लैब टेक्निशियन आदि की वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए।
विज्ञापन


कमलकुंज चौबे ने कहा कि सभी कर्मचारियों की अधिवर्षता आयु 65 वर्ष किया जाए और सेवाकाल में कम से कम तीन पदोन्नति मिले। उन्होंने कहा कि शिकायतों के  आधार पर बिना जांच करा कर कर्मचारी का स्थानांतरण नहीं कराया जाए। जिलाध्यक्ष सत्यभूषण सिंह ने कहा कि अस्पताल में इमरजेंसी सेवा करने वाले कर्मचारियों को एक माह का अतिरिक्त वेतन दिया जाए। इस दौरान टीपी सिंह, आलोक सिंह, शान मोहम्मद, उमाकांत मिश्र, राकश्ेा सिंह, धर्मराज सिंह, अब्दुल असांरी, कैलाश, मृगेश यादव, राकेश कुमार, शिवशंकर सिंह यादव, गौरी शंकर, अशोक सिंह, सुरेश यादव, भोलानाथ यादव आदि रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें