उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर माध्यमिक शिक्षकों ने उमाशंकर पांडेय के नेतृत्व में डीआईओएस कार्यालय पर गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने 18 सूत्रीय मांगपत्र डीआईओएस के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा। डीआईओएस देेवी सहाय तिवारी ने धरनारत शिक्षकों से वार्ता के बाद समस्याओं के हरसंभव समाधान का आश्वासन दिया।
प्रांतीय कोषाध्यक्ष डा. श्याम नारायण तिवारी ने सरकार शिक्षकों की न्यायोचित मांगों की अनदेखी कर रही है। संचालन करते हुए जिला मंत्री रमेश कुमार द्विवेदी ने विनियमितीकरण पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि अद्यतन विनियमितीकरण की आवश्यकता है। अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय ने कहा कि डीआईओएस शिक्षकों की समस्याओं का निरकारण जल्द से जल्द करें। धरने में मंडलीय अध्यक्ष कमला तिवारी, दिनेश प्रताप सिंह, जगदीश मिश्र, अजय तिवारी, कुंवर साहब मिश्र, राजेश शुक्ला, पवन उपाध्याय, शिव प्रसाद द्विवेदी, सुदामा प्रसाद, रामेश्वर, रामदास सेठ, अन्नु , उषा आदि रहे।