मिर्जापुर। एएसजे इंटर कालेज में रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के विंध्य मंडल की समीक्षा बैठक हुई। इसमें एनपीएस की खामियों को सुधारने और पुरानी पेंशन बहाली पर जोर दिया गया।
बैठक में शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह के साथ विंध्य मंडल के तीनों जिलों के जिलामंत्री, जिलाध्यक्ष कोषाध्यक्ष संगठन मंत्री, चुनाव समिति के संयोजक एवं जिला सहसंयोजक सहित मंडल अध्यक्ष और प्रदेश के पदाधिकारी गण शामिल हुए। कहा गया कि वित्तविहीन शिक्षकों के लिए सरकार की तरफ से कोई आर्थिक मदद नहीं दी जा रही है। ऐसी स्थिति में बाध्य होकर माध्यमिक शिक्षक संगठन 24 घंटे का उपवास का कार्यक्रम जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, मिर्जापुर पर तीन और चार सितंबर को करेगा। जिसमें पांच से 11 शिक्षक 24 घंटे उपवास पर बैठेंगे और और दूसरे दिन दोपहर में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री /राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपेंगे। इसमें मुख्य रुप से वित्तविहीन शिक्षक साथियों के लिए आर्थिक पैकेज की मांग और पुरानी पेंशन बहाली की मांग सहित कुल 11 मांगे शामिल होंगी। शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह में कहा कि वित्त विहीन शिक्षक साथियों के लिए में वे लड़ते रहेंगे और उनका हक़ दिलाकर ही मानेंगे और पुरानी पेंशन हरहाल में लड़कर दिलाकर ही दम लेंगे, समय जो भी लगे। प्रदेश मंत्री राजेंद्र तिवारी, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने भी चर्चा की। अध्यक्षता वीरेंद्र सिंह ने किया और संचालन मिर्जापुर जिला मंत्री विनय कुमार सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष डॉ. प्रवीण सिंह ने किया। बैठक में राम नारायण सिंह, प्रवीण सिंह, पवन सिंह, रविंद्र नारायण सिंह, विजय दुबे, पंकज श्रीवास्तव, सागर लाल सोनकर, नरेंद्र श्रीवास्तव, श्रीष श्रीवास्तव, लाल बिहारी पटेल ,सोनभद्र जनपदसे गुलाब राय, विजय राम पांडे संतोष तिवारी,बाबू सिंह और भदोही से बीरेंद्र सिंह, प्रेम बहादुर सिंह ऋषि सत्य पाठक, श्याम बाबू चंद्र भूषण पटेल आदि उपस्थित थे।