फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रबंधक महासभा की मांगों के विरोध में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
शहरनामा की फोटो, बीएलजे इंटर कालेज में प्रदर्शन करते ​शिक्षक, स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
मिर्जापुर। गुड़हट्टी स्थित बीएलजे इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेत नारायण गुट) के बैनर तले शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने प्रबंधक महासभा के अनुचित मांगों का पुरजोर विरोध किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में संगठन के जिलाध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि प्रबंधक महासभा की मांगें शिक्षकों के हितों के प्रतिकूल हैं। इनमें ड्यूटी टाइम बढ़ाना, नियुक्ति व दंड संबंधी अधिकार प्रबंधन को सौंपना तथा ग्रांट प्रणाली को समाप्त करना जैसी बातें शामिल हैं। यह मांगें शिक्षकों को गुलाम बनाने और उन पर तानाशाही थोपने का प्रयास हैं, जिसका शिक्षक समाज पुरजोर विरोध करता है। जिले के विभिन्न विद्यालयों में भी शिक्षकों ने इन मांगों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर सुधीर सिंह, प्रशांत वर्मा, अनिल राव, अमित प्रसाद, प्रकाश राय, रवि केशरी, राम संजीवन सहित अनेक पदाधिकारी व शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें