फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: जमीन बेची, कर्ज लिया... पांच लाख पाउंड के चक्कर में शिक्षक ने गंवाए डेढ़ करोड़ रुपये, ऐसे हुई ठगी

Tue, 23 Sep 2025 10:09 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक शिक्षक पांच लाख पाउंड के चक्कर में डेढ़ करोड़ की ठगी का शिकार हो गया। अब साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
online fraud - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के चुनार के सहसपुरा निवासी सेवानिवृत शिक्षक राजनाथ सिंह से डेढ़ करोड़ की ठगी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रवक्ता ने साइबर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद ऑनलाइन माध्यम से काम की तलाश कर रहे थे। एक साल पहले फेसबुक से एक महिला एना अफोंसो से दोस्ती हुई। महिला ने रियल स्टेट में पांच लाख पाउंड लगाने का लालच देकर शिक्षक को अपने जाल में फंसाया। पांच लाख पाउंड के डिमांड ड्राफ्ट में तकनीकी समस्या होने पर रिजर्व बैंक में जमा होने पर उसे भुनाने के लिए अलग-अलग खातो में विभिन्न शुल्क के रूप में डेढ़ करोड़ रुपये जमा करा लिए। इसके बाद फिर से 2.70 लाख की मांग की गई। पीड़ित ने इसकी जानकारी अधिवक्ता को दी तब ठगी का पता चला।

इसे भी पढ़ें; Diwali 2025: देशभर में इस दिन मनाई जाएगी दिवाली, काशी के विद्वानों ने दूर किया तिथि को लेकर भ्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

करेंसी एक्सचेंज के नाम पर कई किस्त में लिए रुपये

सेवानिवृत्त शिक्षक ने बताया कि महिला ने खुद को ब्रिटिश नागरिक बताया। बातचीत में उसने भारत में रियल इस्टेट में निवेश करने की इच्छा जताई। उसने चार अक्तूबर 2024 को मैसेज कर बताया कि वो भारत आई है। मुंबई के अंतर राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर है।

उसने बताया कि उसके द्वारा लाए गए पांच लाख पाउंड (5 करोड़ 56 लाख) के डिमांड ड्राफ्ट को कैश कराने में कुछ तकनीकी दिक्कत आ रही है। जिसे कस्टम विभाग के निर्देश पर वह रिजर्व बैंक की शाखा में फोरेन रेमिटेंस विभाग में जमा कर दी है। 

इसके बाद सात अक्तूबर 2024 को पीड़ित को एक ई-मेल आया। जिसमें लिखा था कि आपके नाम से डिमांड ड्राफ्ट जमा किया गया है। इसके लिए करेंसी कंवर्जन शुल्क जमा करना है। उसके बाद आए दिन किसी न किसी शुल्क के बाबत अलग-अलग विभाग के नाम से फोन और ई-मेल आते रहे। पीड़ित साढ़े चार बीघा जमीन बेचकर और अन्य लोगों से पैसा उधार लेकर भुगतान करता रहा। वह स्वयं के खाते से डेढ़ करोड़ का भुगतान किया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें