फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लक्ष्य 124 का और 681 किसानों ने कृषि यंत्र के लिए कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कृषि यंत्र के लिए लक्ष्य से काफी ज्यादा संख्या में किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी की मौजूदगी में ई-लॉटरी निकाली जाएगी। इस बीच बुधवार को विभाग के अधिकारियों ने पिपराडाड़ स्थित कृषि भवन सभागार में बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन

जिले में 124 किसानों को कल्टीवेटर, मिनी राइस मिल, हैरो, पैडी मल्टी क्राप थ्रेसर, रोटावेटर, स्माल गोदाम, कंबाइन हार्वेस्टर, मानव रहित चेपकटर, सीड ड्रिल आदि कृषि यंत्र वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत नरायनपुर विकास खंड में 14, हलिया में आठ, लालगंज में आठ, राजगढ़ में 12, मड़िहान में छह, मझवां में आठ, कोन में चार, छानबे में 14, सिटी में 16, जमालपुर में 13, पहाड़ी में आठ और सीखड़ 13 किसानों को कृषि यंत्र वितरित करने का लक्ष्य है। उधर, योजना का लाभ लेने के लिए 681 किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। इसमें नरायनपुर विकास खंड में 67, हलिया में 32, लालगंज में 58, राजगढ़ में 120, मड़िहान में 50, मझवां में 36, कोन में 10, छानबे में 89, सिटी में 51, जमालपुर में 74, पहाड़ी में 34 और सीखड़ 60 किसानों ने पंजीकरण कराया है। उप निदेशक कृषि विकेश कुमार पटेल का कहना है कि कृषि भवन सभागार में पूरी पारदर्शिता के साथ ई-लॉटरी निकाली जाएगी। बुधवार को बैठक कर तैयारियां पूरी कर ली गईं। किसानों की मौजूदगी में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में ई-लॉटरी निकाली जाएगी। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। इसका एलईडी के माध्यम से प्रसारण कर बाहर मौजूद किसानों को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें