फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्षियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद पहली बार आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में सभी चार तहसीलों में लोगों की जन समस्या सुनी गईं और उसका निराकरण का प्रयास अधिकारियों ने किया।
विज्ञापन

सदर तहसील में मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने जन समस्याओं को सुना। सदर तहसील में 64 मामले आए जिनमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण किया गया। पड़री थाना के पहाड़ी निवासी विनोद कुमार दूबे ने आरोप लगाया कि विपक्षी उनकी जमीन पर अनावश्यक रूप से हस्तक्षेप कर रहे हैं। इस पर सीडीओ ने तत्काल कठोर कार्रवाई करने का अधिकारियों को निर्देश दिया। इसी तरह दुबेपुर पटखौली के राधेश्याम पाठक के पैतृक जमीन के बंटवारे के शिकायत पत्र पर संबंधित अधिकारी को स्थलीय परीक्षण कर निस्तारण करने को कहा गया। तहसील सदर में जमीन पर अवैध कब्जा, पैमाइश चकबंदी, पुलिस विभाग, नाली खड़ंजा, विद्युत विभाग, जिलापूर्ति विभाग के अधिकांश प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये। एक फरियादी की जमीन से संबंधित 2012 के मामले को मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर अधिकारियों को बुलाकर तत्काल निस्तारित कराया। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, एडीएम यूपी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव, पुलिस उपाधीक्षक शैलेंद्र त्रिपाठी, तहसीलदार सुनील कुमार आदि थे।
आंगनबाड़ी कार्यकत्री कर रही धांधली
चुनार। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी भू राजस्व हरिशंकर यादव ने फरियाद सुनी। सोनई गांव निवासिनी सोनम देवी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर पुष्टाहार वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। जबकि मानिकपुर गांव निवासी गुलाब ने प्रार्थना गांव के ही एक व्यक्ति पर उसकी भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ता ने कहा कि इसके पूर्व 16 फरवरी को भी प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उपजिलाधिकारी रोशनी यादव, पुलिस उपाधीक्षक सुशील कुमार यादव, तहसीलदार अरुण कुमार गिरि, विद्युत उप खंड अधिकारी विपिन पटेल, आपूर्ति निरीक्षक रवींद्र यादव सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। लालगंज, संपूर्ण समाधान दिवस में 42 मामले आए और एक का निस्तारण किया गया। उपजिलाधिकारी अमित कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में अधिकतर मामले आए। उपजिलाधिकारी ने वादकारियों के मामलों का निस्तारण पर जोर दिया। मड़िहान, संपूर्ण समाधान दिवस पर 36 मामले आए जिनमें से एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। एसडीएम जंगबहादुर यादव की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याएं सुनी गई। अधिकारियों को निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें