फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटों का होगा सुंदरीकरण : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बृहस्पतिवार को विंध्याचल के पक्का घाट से बरियाघाट तक नौका से निरीक्षण किया। इस दौरान घाटों पर स्थानीय लोगों से समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि घाटों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि शीघ्र ही पक्का घाट पर आधुनिक प्रकाश म्यूजिक सिस्टम की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने मूर्तियों को चमकाने की बात कही। घाटों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

नारघाट पर आरती करने वाले पुजारियों और स्थानीय लोगों से घाट की समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान लोगों ने महिलाओं के लिए कपड़े बदलने की व्यवस्था न होने, समुचित प्रकाश की व्यवस्था न होने की शिकायत की गई। इस पर जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता को व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। कटान को देखते हुए दो सौ मीटर तक बोल्डर अथवा बालू से भरे बोरे को कटान वाले स्थान पर रखवाने तथा सभी घाटों को हाईमास्ट लगाकर सुंदरीकरण कराने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें