फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉप-10 अपराधियों के खिलाफ करें गुंंडा एक्ट की कार्रवाई : आईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आरपी सिंह ने मिर्जापुर व भदोही के पुलिस अधीक्षक के साथ अपराध व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। निर्देशित किया कि लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण कर पुरस्कार घोषित आरोपियों, वारंटियों की गिरफ्तारी करें।
विज्ञापन

शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, भूमि संबंधी विवादों का संपूर्ण समाधान दिवस व समाधान दिवस पर राजस्व विभाग के सहयोग से निस्तारित कराएं।
रात में चौराहे-तिराहे पर चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाएं, पिछले 10 वर्षों में चोरी, लूट व अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने, अवैध शराब व अवैध शस्त्र रखने वालों व क्रय विक्रय करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। जनपद के टॉप-10 अपराधियों के खिलाफ गुंडा, गैंगस्टर की कार्रवाई करें। आपराधिक कृत्यों से अर्जित की गयी चल, अचल संपत्ति को जब्त कराएं।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत दो माह के अंदर थाना परिसर में खड़े वाहनों का निस्तारण कराएं। ई-साक्ष्य एप के माध्यम से साक्ष्य संकलन करने व विवेचनाओं के निस्तारण में वैज्ञानिक व इलेक्ट्रॉनिक विधि का उपयोग करें। दुर्गा पूजा, दशहरा, मूर्ति विसर्जन को सकुशल संपन्न कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें