मिर्जापुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भिस्कुरी पहाड़ी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ओपन पुरुष कबड्डी व ओपन महिला एथेलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला मैच टाड़ और बीएचयू बरकछा के बीच खेला गया। इसमें टाड़ की टीम विजयी रही।
दूसरे मैच में लालगंज ने स्टेडियम ए की टीम को हराया। तीसरे मैच में स्टेडियम बी ने देवापुर को हराया। चौथे मैच में कोन ब्लाॅक ने दिलमन की टीम को हराया। पांचवें मैच में कोन की टीम ने भेंवर की टीम को हराया। पहले सेमीफाइनल मैच में टाड़ ने लालगंज को हराया। कोन ब्लाॅक ने स्टेडियम बी को हराया। फाइनल मैच में टाड़ की टीम ने कोन ब्लाॅक को हराया। एथलेटिक्स पुरुष वर्ग 100 मीटर दौड़ में चंद्र भूषण प्रथम, अरुण द्वितीय, सत्य प्रकाश तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह से 200 मीटर दौड़ में चंद्र भूषण प्रथम, आनंद बहादुर द्वितीय, श्रवण कुमार तृतीय और 400 मीटर दौड़ में संजय कुमार प्रथम, रोहित राज द्वितीय, सत्य प्रकाश तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा 800 मीटर दौड़ में संजय कुमार प्रथम, लवकुश द्वितीय, अमित शर्मा तृतीय और 1500 मीटर दौड़ में सुभाष सोनकर प्रथम, अभिषेक यादव द्वितीय और आनंद बहादुर तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा 3000 मीटर दौड़ में सुभाष सोनकर प्रथम, धनंजय द्वितीय और अभिषेक तृतीय स्थान पर रहे। एथलेटिक्स महिला वर्ग 100 मीटर दौड़ में कोमल प्रथम, निधि यादव द्वितीय, छोटी यादव तृतीय और 200 मीटर दौड़ में कोमल प्रथम, निधि यादव द्वितीय और नीलम साहनी तृतीय स्थान पर रहीं। इसी तह से 400 मीटर दौड़ में महिला प्रथम, अंजलि द्वितीय, अमृता रानी तृतीय और 800 मीटर दौड़ में छोटी यादव प्रथम, अमृता रानी द्वितीय, महिला यादव तृतीय स्थान पर रहीं।
इसके अलावा 1500 मीटर दौड़ में सुमन बिंद प्रथम, नीतू सरोज द्वितीय, प्रार्थना सोनी तृतीय और 3000 मीटर दौड़ में सुमन बिंद प्रथम, महिला द्वितीय और नीतू सोज तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि होमगार्ड कमांडेंट बीके सिंह ने किया। पुरस्कार वितरण में मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जगदीश पटेल रहे। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी भानु प्रसाद, अमित कुमार, ओमकार नाथ, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।