फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: स्वच्छता सर्वेक्षण में मिर्जापुर नगर पालिका पिछड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। स्वच्छ भारत सर्वेक्षण की बृहस्पतिवार को रैंकिंग जारी की गई। इसमें मिर्जापुर नगर पालिका पिछली बार की रैंकिंग से पिछड़ गई है। नगर पालिका को राष्ट्रीय स्तर पर 202वां स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

पिछली बार मिर्जापुर नगर पालिका को 142वां स्थान प्राप्त हुआ था। केंद्रीय सर्वेक्षण टीम ने पांच माह पहले नगर पालिका क्षेत्र का भ्रमण किया था। टीम ने नगर की सफाई व्यवस्था के साथ ही गंगा घाटों और अन्य कई जगहों का भ्रमण किया था। मौके पर वास्तविकता को देखा और स्थानीय लोगों से बात भी की। नागरिकों से स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए वोट देने का आग्रह भी किया था। इसके बाद सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण का नतीजा बृहस्पतिवार को जारी किया गया। इसमें नगर पालिका मिर्जापुर अपने पिछले बार के प्रदर्शन से भी पिछड़ गई। पिछली बार उसे 142वां स्थान हासिल हुआ था, जबकि इस बार उसे 202वां स्थान प्राप्त हुआ है। मिर्जापुर नगर पालिका परिषद को 4276.3 अंक प्राप्त हुए हैं। अभी राज्य और क्षेत्रीय स्तर की रैंकिंग प्राप्त होनी है। इसी प्रकार एक लाख से कम जनसंख्या वाली नगर पालिका परिषद वाले समूह में नगर पालिका परिषद चुनार को 1084वां स्थान प्राप्त हुआ है। अहरौरा नगर पालिका को 1230वां तथा नगर पंचायत कछवां को 1604वां स्थान प्राप्त हुआ है। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी का कहना है कि रैंकिंग सुधारने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इसके लिए इंदौर की टीम को बुलाया गया था। रैंकिंग में सुधार के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें