मिर्जापुर। जिला जज अरविंद कुमार मिश्र द्वितीय और जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बुधवार को मोर्चाघर स्थित जिला बाल संरक्षण गृह पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षवार, कार्यालय, स्टोर, खेल/म्यूजिक कक्ष, भोजनालय, शौचालय का भ्रमण कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जिला जज ने सीडीओ से कहा कि कि बाल संरक्षण गृह में टेबल टेनिस लगवाया जाए। इस पर सीडीओ ने तत्काल खेल अधिकारी से बात की टेबल टेनिस निर्देशित किया। जिला जज ने पर्यवेक्षण गृह में रहने वाले किशोरों से बातचीत कर उन्हें दी जा रही स्वास्थ्य, शिक्षा, दैनिक आहार, व्यवहारिक प्रशिक्षण, खेल कूद की सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। कहा कि किशोरों को भोजन तालिका व मीनू के अनुसार भोजन समय से उपलब्ध कराएं। डीएम ने उप मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. मुकेश कुमार से कहा कि समय-समय पर परीक्षण शिविर लगाकर किशोरों की जांच भी कराई जाए। जिला जज व डीएम ने पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया। अध्यापक किशोरों को पढ़ा रहे थे। वहां पर पहुंचकर किशोरों से बात की। बनाई गई पेंटिग/चित्र को दिखाया गया। डीएम ने किशोरों से दाखिले के बारे में पूछा तो उन्हें बताया गया दाखिला हो चुका है। निरीक्षण के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पल्लवी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. मुकेश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।