हलिया के गड़बड़ा धाम मंडल की बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता।- सोशल मीडिया।
हलिया। भाजपा मंडल गड़बड़ा धाम की मासिक बैठक बुधवार को पंचायत भवन गलरा में हुई। इसमें संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि जिला कार्यसमिति सदस्य पंकज सिंह चंदेल ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने पर जोर दिया। बैठक में “मन की बात” कार्यक्रम को सुनने के लिए लोगों को जोड़ने की रणनीति बनी। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ें। प्रधानमंत्री के संदेशों को आमजन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।