फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से गायब रहते हैं स्वास्थ्यकर्मी  

Sun, 26 Jul 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता पिंटू केशरी के नेतृत्व में क्षेत्र के ग्रामीणों ने नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  ड्रमंडगंज में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं कर्मचारियों के आए दिन गायब से क्षुब्ध होकर शनिवार को पूरे बाजार में रैली निकालकर नारेबाजी की। इसके बाद स्वास्थ्य केंद्र के सामने पहुंचकर सीमएओ का पुतला फूंका। कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डाक्टर आए दिन गायब रह रहेें तो उन्हें यहां से हटाया जाए। ताकि दूसरे किसी के आने पर लोगों का इलाज हो सके।
विज्ञापन

भाजपा नेता पिंटू केशरी ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर डाक्टर समेत कुल आठ स्टाफ कागज पर तैनात है लेकिन कई महीनों से अधिकांश कर्मचारी गायब रह रहे हैं। जबकि उसकी उनकी उपस्थित कागजों पर चलती रहती है। तीन दिन पूर्व ऊटी गांव निवासिनी दीपा पांडेय अबूझ हाल में झुलस गई थी। जिसे स्वास्थ् केंद्र पर लाया गया तो यहां कोई डाक्टर नहीं मिला। घंटो इंतजार करने के बावजूद भी कोई नहीं आया। जिससे उसको जिला चिकित्सालय ले गए, जहां से उसे इलाज के लिए इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। उन्होंने कहा स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात अधिकांश कर्मचारी सीमएओ की मिलीभगत करके आए दिन गायब रहते है। जिससे अधिकारी उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय  यह बोलकर पल्ला झाड़ लेते है कि यहां कोई आना नहीं चाहता है। इसलिए वह किसी तरह से जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को संचालित करा रहे है। इस दौरान अनिल केशरी, मंगलदास जायसवाल, तारकेश्वर केशरी, शिवम, गोरेलाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें