फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा दिवस के रूप मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती

Thu, 12 Jan 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
सिटी क्लब में आयोजित युवा चेतना दिवस पर उपस्थित युवा ।
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। बरकछा स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों की ओर से आयोजित जयंती समारोह के दौरान व्याख्यान एवं एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताआें ने स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।

साउथ कैंपस में आयोजित व्याख्यान का विषय स्वामी विवेकानंद जी के दृष्टिकोण में भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं व्यक्तित्व रहा। व्याख्यान का शुभारंभ पं. मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया। प्रो. एसके स्वाइन ने स्वागत भाषण में स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य वक्ता बीएचयू के राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो. आरपी पाठक ने स्वामी विवेकानंद के आध्यात्मिक विचारों, अद्वैत वेदांत तथा सनातन धर्म, संस्कृति, संस्कार एवं व्यकितत्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्षीय उद्बोधन में साउथ कैंपस के आचार्य प्रभारी प्रो. आरपी शुक्ल ने लोगों के समग्र व्यक्तित्व के विकास की बात कही। संचालन कार्यक्रम संयोजक डा. अनिल कुमार सिंह ने किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के डा. अनिल कुमार सिंह, डा. सुभाष प्रताप सिंह व डा. त्रियुगी नाथ ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा प्रो. आरपी शुक्ल ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। स्वयंसेवकों ने परिसर की स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लेकर परिसर को स्वच्छ रखने के प्रति संकल्पित हुए। धन्यवाद भाषण में डा. विनोद कुमार सिंह ने व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षा की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस दौरान डा. अपूर्व मुखर्जी, डा. मनोज कुमार सिंह, डा. रजय सिंह, डा. आरएस मिश्र आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें