फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आसनों के साथ किया सूर्य नमस्कार

विज्ञापन
नगर के गणेशगंज स्थित केबी पीजी कॉलेज के बीएड विभाग में योग करते छात्र -छात्राएं। स्रोत- योग प्र
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के गणेशगंज स्थित केबी पीजी कॉलेज के बीएड विभाग में पांच दिवसीय नि:शुल्क योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन दिन अभ्यर्थियों को खड़े होकर करने वाले आसनों के साथ-साथ सूर्यनमस्कार का अभ्यास कराया।
विज्ञापन

युवा भारत के सह राज्य प्रभारी राष्ट्रीय योग गुरु योगी ज्वाला सिंह ने अभ्यर्थियों को पहले ताड़ासन, ऊर्ध्वताड़ासन, त्रिकोणासन, कोणासन, वृक्षासन जैसे आसनों के साथ-साथ सूर्य नमस्कार के 12 अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि आज हर मनुष्य के पास समय का अभाव है, लेकिन अगर हर 10 से 15 मिनट का समय निकालकर पांच से सात आवृत्ति नियमित रूप से सूर्य नमस्कार का अभ्यास करें। मनुष्य के शरीर का सर्वांगीण विकास हो सकता है। इसके अभ्यास से योग अभ्यासी का शरीर बलिष्ठ और मजबूत होता है।
विज्ञापन

इसके अभ्यास से मनुष्य शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक रूप से भी स्वस्थ रहता है। रोज थोड़ा समय निकालकर अभ्यास अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर मोहन शुक्ला, प्रवीण मौर्या, भानु प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें