फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी देख भड़के कैबिनेट मंत्री, बोले- एक बूंद स्याही से जिंदगी खराब कर दूंगा

Sun, 13 Oct 2019 12:35 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
निरीक्षण करने पहुंचे प्रदेश कैबिनेट मंत्री सरेश खन्ना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश के वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने शनिवार को मिर्जापुर जिले का दौरा किया। उन्होंने स्वास्थ्य एवं वित्त विभाग के कोषागार अधिकारियों के साथ बैठक की। जिला कोषागार का निरीक्षण किया। वहां गंदगी पाए जाने पर सेक्शन इंचार्ज और सफाई कर्मी तथा बिलों के समय से निस्तारण न होने पर दो लिपिकों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसके साथ ही गंदगी से नाराज चिकित्सा एवं शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने अधिकारियों से एक बूंद स्याही से जिंदगी खराब कर देने की बात कही।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना कोषागार कार्यालय में गंदगी देखकर अधिकारी पर नाराज हो गए। रिकार्ड के रखरखाव में भी लापरवाही उन्हें इस कदर नागवार लगी कि उन्होंने कहा कि बस एक बूंद स्याही से आपकी जिंदगी खराब कर दूंगा।

वित्त मंत्री ने जिला पंचायत सभागार में बैठक में विभागीय प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विभागों का बिल एक ही काउंटर पर रिसीव किया जाए और उसे रजिस्टर में दर्ज किया जाए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन और बिल(देयक) की कार्रवाई तत्काल की जाए। उनकी समस्याओं का निपटारा समय से किया जाए। पेंशन के 29 लंबित मामले निपटाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के बारे में जानकारी ली और कहा कि मरीजों का उपचार समय से कराया जाए। मंत्री ने कोषागार का निरीक्षण किया। गेट के पास तथा सीढ़ियों के नीचे और बगल में अनुपयोगी आलमारियों को देखकर नाराजगी जताई और उसे नीलाम करने का निर्देश दिया। कोषागार के एक सेक्शन में गंदगी पर सेक्शन इंचार्ज का चार दिन तथा सफाई कर्मी का सात दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया।

विभागों से प्राप्त रजिस्टर अज्ञैर आपत्ति लगाकर वापस किए गए बिल रजिस्टर पर आपत्ति का कारण और रजिस्टर पेज संख्या लिखने का निर्देश दिया। डीएम अनुराग पटेल से कहा कि वे स्वयं कोषागार का निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराएं। मुख्य कोषाधिकारी से कहा कि वे व्यवस्था ठीक कराएं, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें