जिगना। बिजली बिल बकाएदारों के लिए रविवार की देर रात ऊर्जा विभाग की ओर से सरचार्ज माफ़ी योजना शुरू कर दी गई है। यह जानकारी देते हुए विजयपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता रमन चतुर्वेदी ने बताया कि सभी घरेलू व निजी नलकूप वाले किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। 15 मार्च तक इसका समय है। 31 जनवरी तक के मूल बकाये का 30 प्रतिशत व वर्तमान बिल जमा कर योजना में पंजीकरण कराना होगा। इसके पश्चात 31 मार्च तक शेष बकाया भुगतान कर उपभोक्ता ब्याजमाफी योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना का ऐसे उपभोक्ता भी लाभ उठा सकते हैं जिनके खिलाफ पूर्व में आरसी जारी की गई है।
अहरौरा: एसडीओ इश्वर शरण सिंह ने बताया कि पूर्व की भांति इस बार भी एक मुश्त समाधान योजना शुरू की गई है। इस योजना में ग्रामीण व नगरीय इलाकों के विद्युत उपभोक्ता लाभ उठा सकते हैं। एक मार्च से 15 मार्च तक पंजीकरण कराने पर उपभोक्ताओं को सरचार्ज में छूट मिलेगी।