नगर के चौबेटोला चौराहा में ठंड से बचने के लिए अलाव तापते लोग।
- फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। शीतलहर के बीच शविार को नववर्ष का आगाज हुआ। आसमान में छाए बादलों के चलते सूरज के दर्शन नहीं हुए। जिससे गलन और ठंड बरकरार रही। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंडो के अलावा चट्टी और चौराहों पर यात्री और राहगीर कांपते नजर आए। दिन चढ़ने के साथ ही दोपहर बाद खिलकर धूप निकलने पर लोगों ने राहत पाई। जैसे ही शाम हुआ कि लोग ठिठुरने को विवश हो गए। कड़ाके के इस ठंड के बीच चौराहों और तिराहों पर अलाव व्यवस्था न होने से लोग परेशान दिखे। रद्दी कागज व इधर-उधर पड़े कूड़े का ढेर जलाकर लोग राहत पाने की कोशिस में लगे रहे। शाम होते ही सर्द और बढ़ गयी। शीतलहर के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग बेहाल रहे। धूप निकलने पर लोग घरों के बाहर बैठकर धूप सेकनें में लगे रहे। जैसे ही शाम ढला कि लोग अलाव के पास या फिर रजाई में दुबकने के लिए विवश हो गए।