फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश बाद निकली धूप, उमस से बेहाल रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को कुछ देर के लिए हुई झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। दोपहर बाद निकली धूप से उमस बढ़ गयी। सुबह कुछ देर के अंतराल बाद हुई बरसात से नगर के कुछ इलाको में सड़कों पर पानी भर गया जिससे आवागमन को लेकर लोग परेशान दिखे। नगर के आवास विकास कालोनी, रोडवेज परिसर सहित निचले इलाकों में बसने वालों को जगह-जगह जल भराव का सामना करना पड़ा। बारिश से जाम नालियों के चलते नालियों की गंदगी गलियों और सड़कों पर फैल गया। दोपहर बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गयी। पंखों के आगे बैठे लोग पसीने से सराबोर रहे। उधर ग्रामीण क्षेत्रो में कहीं हल्की बूंदाबांदी तो कहीं पर कुछ देर के लिए बारिश हुआ। बारिश के चलते रास्ते कीचड़ से सने रहे। इधर मौसम खुला देखकर किसान खेतों की जोताई व बोआई के साथ ही धान की नर्सरियां डालने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें