फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल मार्ग का ड्रोन से शुरू हुआ सीमांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर-रीवां रेलमार्ग निर्माण प्रक्रिया के पूर्व मार्ग का ड्रोन से सीमांकन शुरू हो चुका है। सीमांकन से साफ हो जाएगा कि रेलमार्ग में क्या पड़ रहा है। जिसके बाद विभाग अगले चरण की प्रक्रिया को बढ़ाएगा, क्योंकि इसी से 171 किलोमीटर के मार्ग में किसानों और गृहस्वामियों के पड़ने वाले मकान और जमीन के मुआवजे की राशि तय की जाएगी। रेल मंत्रालय मिर्जापुर- रीवा रेलमार्ग को आकार देने में लग गया है। जिसके कारण 171किलोमीटर रेलमार्ग का फिल्मांकन शुरू कर दिया गया है। इस समय लालगंज के दुर्जनीपुर तक फिल्मांकन किया जा चुका है। रेलमार्ग निर्माण की आवाज बुलंद करने में रीवा सांसद जनार्दन प्रसाद मिश्रा और भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष बालेन्दुमणि त्रिपाठी, अधिवक्ता प्रभुनाथ दुबे, पन्नालाल सिंह, कांग्रेस के शशिभूषण दुबे,बसपा के धनेश्वर गौतम,उपरौध अधिवक्ता समिति के पूर्व अध्यक्ष कैलाशपति त्रिपाठी,अरूण तिवारी,मनोज, जनार्दन मिश्रा, भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ जयप्रकाश उपाध्याय आदि ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें