मिर्जापुर। बल्ली का अड्डा स्थित प्लेवे स्कूल में 31 मई से 14 जून तक संस्कार भारती व महेश्वर साधना ललित कला प्रशिक्षण केंद्र, विंध्याचल के संयुक्त तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यशाला में बालक, बालिकाएँ, युवा एवं सभी आयु वर्ग के कला प्रेमी भाग ले सकते हैं। आयु का कोई बंधन नहीं है। यह जानकारी अध्यक्ष उर्मिला श्रीवास्तव ने दी। बताया कि कार्यशाला का शुभारंभ रविवार शाम 4:30 बजे उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली करेंगे।