फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर से बदसलूकी मामले में प्रसूता पर दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला महिला अस्पताल में शनिवार की शाम को प्रसव के दौरान नवजात की मौत होने पर डॉक्टर से बदसलूकी मामले में प्रसूता पर ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया ।विंध्याचल के अकोढ़ी निवासी 22 वर्षीय कीर्ति पत्नी आशीष राजपूत को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार को महिला अस्पताल आयी। महिला अस्पताल में देर शाम को महिला को आपरेशन से मृत बच्चा पैदा हुआ। इसपर परिजन लापरवाही का आरोप लगाया। महिला के परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। वही डॉक्टर शैलजा विज्ञानी मिश्रा अभद्रता का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शहर कोतवाल हरिश्चंद्र ने बताया कि डॉक्टर की तहरीर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें