फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट के लिए 40 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। आवासीय क्रीड़ा छात्रावास व स्पोर्ट कॉलेज में प्रवेश के लिए रविवार को नगर के बथुआ स्थित पॉलिटेक्निक के मैदान में चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। इस दौरान क्रिकेट, कबड्डी, तीरंदाजी, हॉकी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन आदि खेलों के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल किया गया।
विज्ञापन

चयन ट्रायल के लिए सुबह से ही खिलाड़ी मैदान में पहुंचे थे। आवासीय कीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए क्रिकेट के 40, कबड्डी के 20 तीरंदाजी के एक खिलाड़ी ने ट्रायल दिया। बास्केटबॉल के लिए कोई खिलाड़ी नहीं आया। तीरंदाजी प्रशिक्षक सुरेश चंद यादव, कुश्ती प्रशिक्षक राम सजन यादव, रोशन लाल यादव, पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी निधि सिंह पटेल, नेटबॉल प्रशिक्षक विवेक कुमार मिश्रा ने आवासीय छात्रावास का ट्रायल लिया। स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए क्रिकेट में 40, बैडमिंटन में 20, हांकी में 11 बालक वर्ग व एक बालिका वर्ग में खिलाड़ी ने ट्रायल दिया। ट्रायल लेने वालों में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई से अमिताभ पान, स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ से अरविंद ओझा, धर्मेंद्र सोनकर, गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज से रीवा देवी रही। अध्यक्षता कर रही क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी भानु प्रसाद ने बताया कि आवासीय छात्रावास में प्रवेश के लिए 17 फरवरी को कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी के लिए ट्रायल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें