अदलहाट। लालता सिंह राजकीय महिला पी जी कॉलेज शुक्रवार को नव प्रवेशी छात्राओं के पांच दिवसीय आयोजन किया गया। पहले सत्र में सभी प्राध्यापक व नव प्रवेशियों ने अपना-अपना संक्षिप्त परिचय दिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि एकनिष्ठ हो कर अध्ययन करने से सफलता प्राप्त होगी।
आयोजन के दूसरे सत्र मे आईक्यूएसी प्रभारी डॉ अंजू सोनकर ने शास्ता मंडल के नियमों की जानकारी दी। डॉ प्रेम सुंदरी ने कहा यदि हम सभी अपने दायित्वों का निर्वहन सही तरीके से करें तो राष्ट्र की प्रगति में समृद्धि होगी। अंत में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. नीलम टंडन ने महाविद्यालय की सुविधाएं, अनुशासन एवं शैक्षिक वातावरण की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ . अंजू सोनकर एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राजकुमार सिंह ने किया। इस दौरान प्राध्यापक डॉ. अशोक यादव, डॉ. प्रणव कुमार गौरव, डॉ. मनोज कुमार गौतम, डॉ. मनीष चंद, डॉ. अखिलेश सिंह, डॉ. रितेश सिंह आदि मौजूद रहे।