विकास दुबे का आरोप है कि शुक्रवार की सुबह उसकी गाय पत्थर की खूटे को उखाड़ कर जाने लगी। रास्ते में खूंटा रस्सी से अलग हो गया। रास्ते से जा रहे प्रेम प्रकाश सिंह ने पत्थर का खूंटा कुएं में फेंक दिया। इस पर पिता रामेश्वर दुबे ने विरोध किया तो प्रेम प्रकाश ने तमंचा निकालकर उनको सटा दिया और जान से मारने की धमकी दी।
पड़री थाना क्षेत्र के बरजी मुकुंदपुर गांव में शुक्रवार की सुबह गाय बांधने का खूंटा कुएं में फेंकने के विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति को तमंचा सटाकर धमकी दिया तमंचा सटाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
क्षेत्र निवासी विकास दुबे का आरोप है कि शुक्रवार की सुबह उसकी गाय पत्थर की खूटे को उखाड़ कर जाने लगी। रास्ते में खूंटा रस्सी से अलग हो गया। रास्ते से जा रहे प्रेम प्रकाश सिंह ने पत्थर का खूंटा कुएं में फेंक दिया। इस पर पिता रामेश्वर दुबे ने विरोध किया तो प्रेम प्रकाश ने तमंचा निकालकर उनको सटा दिया और जान से मारने की धमकी दी। विपक्षी प्रेम प्रकाश सिंह उनकी जमीन कब्जा कर रहे हैं। जिसकी शिकायत थाने पर दी गई थी। जिसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई। विवाद में तमंचा सताने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और आरोपी को गिरफ्तार किया। एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे को तमंचा सटाया आरोपी युवक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।